तिरंगा सदैव उंचा लहराकर हमें देशभक्ति, एकता व सेवा का देता है संदेशः बैन प्रिया

Updated:
विज्ञापन
तिरंगा सदैव उंचा लहराकर हमें देशभक्ति, एकता व सेवा का देता है संदेशः बैन प्रिया

एकता व सेवा का देता है संदेशः बैन प्रिया

विज्ञापन

79वें स्वतंत्रता दिवस पर निगम क्षेत्र की चार जगहों पर लगा 120 फीट उंचा तिरंगा सहरसा . पूरा देश आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की तैयारी में है. वहीं आजादी के 79 वर्ष पूरे होने पर नगर निगम के पांच स्थानों पर 120 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाना था. जिसमें नगर निगम कार्यालय, स्टेडियम, जीरो माइल व सदर अस्पताल में लगा दिया गया है एवं सुभाष चौक के पास लगने वाले झंडे स्थान को लेकर उत्पन्न गतिरोध के कारण नहीं लगाया गया. महापौर बैन प्रिया ने कहा कि आज सहरसा नगर निगम के लिए गर्व का दिन रहा. नगर निगम कार्यालय प्रांगण में एक नया व विशाल तिरंगा स्थापित किया गया. जो अब सदैव उंचा लहराकर हमें देशभक्ति, एकता व सेवा का संदेश देता रहेगा. यह क्षण भावनाओं से भरा हुआ था. जब पूरा परिसर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा. उन्होंने कहा कियह तिरंगा ना केवल नगर निगम की शान बनेगा. बल्कि हर आने-जाने वाले को यह याद दिलाता रहेगा कि हमारी पहचान, हमारी ताकत एवं हमारा गर्व हमारे राष्ट्रध्वज में है. इस तिरंगे की लहराती छवि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. हमें हमेशा देश की अखंडता, एकता एवं प्रगति के लिए कार्य करने की याद दिलायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन