ePaper

गायत्री शक्तिपीठ के युवा मंडल ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

Updated at : 28 Dec 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ के युवा मंडल ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

गायत्री शक्तिपीठ के युवा मंडल ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

विज्ञापन

स्वैच्छिक सहयोग से हो रहा वितरण सहरसा . गायत्री शक्तिपीठ के युवा मंडल ने पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते रविवार को अहले सुबह कंबल वितरण के लिए जरूरतमंदों के बीच गये. शहर के ऐसे विभिन्न जगहों पर जाकर कंबल वितरण किया. जहां झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले लोग, रिक्शा चालक व स्टेशन परिसर पर खुले आकाश के नीचे निवास करने वाले शरीर से लाचार, बीमार, अभावग्रस्त लोगों को कंबल दिया. यह कंबल वितरण का कार्य सभी लोगों द्वारा किये गये स्वैच्छिक सहयोग राशि से संभव हो पा रहा है. युवा मंडल सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों के तन को इस ठंड से निजात दिलाने के लिए स्वेक्षिक कंबल वितरण में सहयोग राशि प्रदान कर अपना पुण्य बल का स्तर बढ़ाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रति कंबल दो सौ रुपये के दर से दान करना चाहे तो युवा प्रकोष्ठ से संपर्क करें. उन्होंने बताया कि इस कंबल वितरण में दानकर्त्ता विनीत साबू मद्रास ने 480 कंबल, रजनी कुमारी, राइस मिल पांच कंबल, उमा जायसवाल गंगजला पांच कंबल, सुप्रिया नारायण यूएसए 115 कंबल, बबन त्रिपाठी, कॉलेज गेट 11 कंबल, गुप्त दान 10 कंबल, नीरज कुमार गौतम नगर 11 कंबल, अनुज कुमार अररिया पांच कंबल, रामहरेश चौधरी सहरसा 150 कंबल, बबलू कुमार नया बाजार दो कंबल, ऊषा जायसवाल पटना 11 कंबल, मुरारी चौधरी डीबी रोड पांच कंबल, समरकांत मिश्रा गौतम नगर पांच कंबल, हरीश जायसवाल नया बाजार 11 कंबल, सारिका मंडल पांच कंबल, मंतोष कुमार कुशमी बनमा इटहरी 10 कंबल, भूपेंद्र कुमार कुशमी बनमा इटहरी पांच कंबल, मीतू झा पटना पांच कंबल, मनु आनंद प्रताप नगर 10 कंबल, डॉ पल्लवी पटना से 21 कंबल दान स्वरूप प्राप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन