पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
बिहार दिवस के अवसर पर डीएम सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने किया पौधरोपण सहरसा . बिहार दिवस के शुभ अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी दीपेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को पौधरोपण किया गया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में पर्यावरण प्रदूषण एक ज्वलंत समस्या है. जिसके निवारण में पौधरोपण की महती भूमिका है. जनहित में यह आवश्यक है कि सभी पौधरोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें. इससे पूर्व बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी विद्यालयों से संबंधित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. बिहार दिवस के अवसर पर समाहरणालय सहित सभी जिला स्तरीय कार्यालयों को नीली रोशनी से सुसज्जित किया गया है. सायं छह बजे से समाहरणालय सहित अन्य कार्यालयों में 24 मार्च तक बिहार दिवस आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




