नहाय - खाय के साथ चैती छठ की हुई शुरुआत

Updated at : 22 Mar 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
नहाय - खाय के साथ चैती छठ की हुई शुरुआत

नहाय - खाय के साथ चैती छठ की हुई शुरुआत

विज्ञापन

बजने लगी छठ के गीत सिमरी बख्तियारपुर . लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. पर्व को लेकर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. सिमरी बख्तियारपुर में भी श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ छठ पर्व मनाने की तैयारियों में जुटे हैं. नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय के समीप स्थित मुख्य छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. घाटों पर साफ-सफाई के साथ रोशनी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. सोमवार को व्रती महिलाएं खरना करेंगी. इस अवसर पर दिनभर उपवास रखने के बाद शाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया जाएगा. इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा. मंगलवार को श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का विधिवत समापन हो जाएगा. पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन