Chatra: मयूरहंड के पोकलेन चालक की बिहार में गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम

शोक में डूबे परिजन और लाल घेरे में मृतक का फाइल फोटो
Chatra (मयूरहंड): मयूरहंड थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी 32 साल के कुलदीप यादव की बिहार के हिलसा में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पत्नी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी.
पिंटू कुमार राणा
Chatra (मयूरहंड): मयूरहंड थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी प्रभु यादव के 32 वर्षीय पुत्र कुलदीप यादव की बिहार राज्य हिलसा में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी सूचना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है. मृतक पोकलेन चालक था. रविवार देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव नहीं सौंपा गया था. परिजन मृतक के शव को गांव लाने के इंतजार में आस लगाये बैठे हुए हैं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के पत्नी पिंकी कुमारी बार-बार बेहोश हो रही है. मृतक के एक बेटी प्राची कुमारी (एक वर्ष) है.
अपराधियों ने युवक के सीने में मारी गोली
मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा भाई था. बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम त्रिलोक विगहा के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले वहां साइड पर मौजूद इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की. इसके बाद निर्माण कार्य में लगे पोकलेन चालक कुलदीप यादव को सीने में गोली मार कर हत्या कर दी. आसपास ने लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद युवक के मौत की सूचना गांव में उसके परिजनों को दी गयी. सूचना मिलने के बाद गांव में शोक की लहर है.
ये भी पढ़ें…
चैती छठ से पहले रांची में फलों की कीमतों में उछाल, व्रतियों की बढ़ी चिंता
जंगल में महुआ चुनने गए अधेड़ को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पलामू पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




