267 आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप

Updated at : 20 Mar 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
267 आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप

267 आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के 267 आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे बच्चों के पोषण कार्यक्रम पर संकट गहराता नजर आ रहा है.मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति अतलखा पंचायत स्थित आनंद एचपी ग्रामीण वितरण एजेंसी के माध्यम से की जाती थी. लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से एजेंसी द्वारा आपूर्ति बंद कर दी गई है. इस गैस संकट का असर अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ तौर पर दिखने लगा है. सेविकाओं का कहना है कि यदि जल्द ही आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो गैस समाप्त होने की स्थिति में भोजन बनाना बाधित हो सकता है, जिससे बच्चों के पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. इस संबंध में गैस एजेंसी के मैनेजर रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें विभाग की ओर से अब तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. निर्देश मिलते ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. वहीं, सीडीपीओ प्रभा रानी ने बताया कि फिलहाल केंद्रों पर पोषण कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है. गैस आपूर्ति बाधित होने की समस्या को जिला स्तर की बैठक में उठाया जाएगा तथा आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग के माध्यम से संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा जाएगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन