पिकअप वाहन से चार जिंदा व एक मृत मवेशी बरामद
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी ढाला में मंगलवार की शाम गश्ती के दौरान पुलिस ने पशु तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए पिकअप वाहन से चार जिंदा बछड़ा व एक मृत बछड़ा बरामद किया है.
विज्ञापन
पशु तस्करी के मामले का हुआ खुलासा
सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी ढाला में मंगलवार की शाम गश्ती के दौरान पुलिस ने पशु तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए पिकअप वाहन से चार जिंदा बछड़ा व एक मृत बछड़ा बरामद किया है. इस दौरान वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपित फरार हो गया. सदर थाना में पदस्थापित पुसअनि अशोक कुमार आजाद ने बताया कि पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती, वाहन चेकिंग एवं अनुसंधान के लिए थाना से निकले थे. गश्ती के दौरान शाम करीब 6:30 बजे विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा सूचना मिली कि शिवपुरी ढाला के पास एक पिकअप वाहन में बछड़ों को ले जाया जा रहा है और स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर रखा है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तत्काल शिवपुरी ढाला पहुंची. मौके पर एक नीले रंग का पिकअप वाहन बीआर 19 जीए 2322 खड़ा पाया गया. जिसके आसपास लोगों की भीड़ लगी थी. जांच के दौरान पिकअप पर चार जिंदा गाय के बछड़े व एक मृत बछड़ा लदा हुआ मिला. वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया. पकड़ाये चालक ने अपना नाम छैला कुमार, पिता बिजेन्द्र यादव, निवासी हरिनगर चरैया, वार्ड नंबर 01, थाना घैलाढ़, जिला मधेपुरा बताया. पूछताछ में चालक बताया कि पिकअप उसके भाई का है और सहरसा बस्ती निवासी मो कलीम ने पांचों बछड़ों को खरीदकर दो हजार रुपये भाड़े पर सहरसा पहुंचाने के लिए लोड कराया था. चालक ने यह भी बताया कि मो कलीम मोटरसाइकिल से आगे-आगे चल रहा था, लेकिन भीड़ देखकर वह मौके से फरार हो गया. पुलिस जब्त वाहन, जिंदा बछड़ों एवं गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार आरोपित मो कलीम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










