फाइव स्टार क्लब के अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
फाइव स्टार क्लब के अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मृतक की फाइल फोटो

Five Star Club President Death Khagaria: गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में सामाजिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले फाइव स्टार क्लब के अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह (53 वर्ष) का मंगलवार तड़के निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

गोगरी, खगड़िया से धीरज सिंह की रिपोर्ट:

Five Star Club President Death Khagaria: जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार सिंह लंबे समय से किडनी की समस्या से पीड़ित थे और उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था. मंगलवार सुबह उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की स्थिति बन गई.उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में मंगलवार को किया जा रहा है.

क्षेत्र में शोक की लहर

कन्हैया कुमार सिंह के निधन की खबर से गोगरी और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है. वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे.

दोस्तों और समाजसेवियों ने जताई संवेदना

फाइव स्टार क्लब के सदस्यों सहित उनके बचपन के मित्रों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. शोक व्यक्त करने वालों में आशीष चक्रवर्ती, विनोद कुमार मंडल, संजय कुमार, अशोक कुमार पंकज, आनंद सिंह, अनमोल आचार्या, रंजीत कुमार, साकेश कुमार, संतोष कुमार, अरुण कुमार, तरुण कुमार, सुमन कुमार सिन्हा, नगर परिषद के उपसभापति राजेश कुमार पंडित, सुबोध सिन्हा, विपिन मंडल, दिनेश कुमार मंडल सहित कई लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन