जमीन विवाद को ले दो पक्षों में गोलीबारी, एक जख्मी

Updated at : 09 Mar 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को ले दो पक्षों में गोलीबारी, एक जख्मी

जमीन विवाद को ले दो पक्षों में गोलीबारी, एक जख्मी

विज्ञापन

महुआ बाजार. सोनवर्षाराज प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना क्षेत्र के बड़सम गांव में रविवार को जमीन विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बड़सम गांव निवासी स्व सत्यनारायण यादव के पुत्र शंभु यादव बताया जा रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों की मदद से जख्मी युवक को आनन-फानन में उठाकर पीएमसीएच लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जख्मी की हालत नाजुक देखते हुए सहरसा रेफर कर दिया. गोली युवक के पैर में लगी. मिली जानकारी के अनुसार सुधीर यादव और राजेंद्र यादव में वर्षों से भूमि विवाद था. जहां शनिवार की रात सुधीर यादव ने उक्त जमीन पर घर बनाकर कब्जा कर लिया. रविवार की सुबह राजेंद्र यादव ने घर को तोड़ फोड़ कर जमीन पर से घर को हटा दिया. इसी बात को लेकर सुधीर यादव ने राजेंद्र यादव पर गोली चला दी. झगड़ा के दौरान बगल में खड़े शंभु यादव को पैर में गोली लग गयी. हालांकि घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण आरोपी युवक को पकड़ कर मारपीट करने लगे. जिससे आरोपी बेहोशी का बहाना रचकर मौके से फरार हो गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है. गोली पैर में लगी है. आरोपी का हथियार बरामद हुआ है. पीड़ित के द्वारा आवेदन मिला है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन