संयुक्त कृषि भवन के ट्रांसफार्मर में लगी आग, समय रहते पाया काबू

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 13 Jun 2026 6:21 PM

विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के डीबी रोड स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

विज्ञापन

सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के डीबी रोड स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आग की लपटें एवं धुआं उठता देख भवन परिसर में मौजूद कर्मियों एवं आसपास के लोगों में चिंता फैल गयी. घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग को दी गयी. इसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं त्वरित कार्रवाई करते आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझा दिये जाने से बड़ा हादसा टल गया एवं आग भवन के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी. वहीं विद्युत विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं आवश्यक तकनीकी कार्रवाई शुरू की. जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना हुई थी. लेकिन विभाग के कार्यालय, अभिलेखों या अन्य उपकरणों को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है. उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की तत्परता से स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गयी. घटना के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्युत उपकरणों की जांच की जा रही है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन