सड़क हादसा मामले में प्राथमिकी दर्ज, घायल युवक दिल्ली रेफर

सड़क हादसा मामले में प्राथमिकी दर्ज, घायल युवक दिल्ली रेफर
गंभीर हालत में इलाज जारी, वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस नवहट्टा . थाना क्षेत्र के खड़का तेलवा में हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. यह घटना 11 मार्च की सुबह करीब 10:45 बजे की है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. खड़का तेलवा निवासी तेतरी देवी के आवेदन पर नवहट्टा थाना में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि उनके पुत्र मनोरंजन कुमार को एक चार पहिया वाहन (बीआर 01 पीजी 0473) ने टक्कर मार दी थी. हादसे में घायल मनोरंजन कुमार का पहले सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है. घायल के भाई एवं शिक्षक रविन्द्र रजक ने बताया कि उनके भाई की कमर की तीन हड्डियां टूट गई हैं, जबकि माथे में 22 टांके लगे हैं. उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के समय वाहन मालिक मौके पर मौजूद था और इलाज कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वह फरार हो गया तथा इलाज का खर्च भी नहीं उठाया. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि कांड दर्ज कर लिया गया है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




