राजनपुर गोली कांड में चार लोगों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
राजनपुर गोली कांड में चार लोगों पर प्राथमिकी

राजनपुर गोली कांड में चार लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन

महिषी. क्षेत्र के राजनपुर बाजार में मंगलवार को दिन दहाड़े बेखौफ़ अपराधियों के द्वारा दवा व्यवसायी मीर अहद पर गोली मारने के मामले में एक नामजद सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. घायल अहद ने सदर थाना के पुलिस निरीक्षक क़ो अस्पताल में दिए फर्द बयान में बताया कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी घटना क़ो अंजाम देने में संलिप्त थे. इनमें कनरिया ओपी क्षेत्र के सुखासनी निवासी बिट्टू यादव उर्फ टार्जन पूर्व से उनकी दुकान पर आता करता था. मंगलवार क़ो बिट्टू अपने एक साथी के साथ आया व 10 हजार रूपये की डिमांड की. रुपये देने से मना करने पर पिस्टल निकाल जान मारने की नीयत से गोली चला दी. गोली उनके कंधे में लगी. घटना के बाद चारों अपराधी पिस्टल लहराते हुये भाग गये. घटना से बाजार में दहशत का माहौल है. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करन के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन