जमीन विवाद में मारपीट, पति व पत्नी जख्मी

जमीन विवाद में मारपीट, पति व पत्नी जख्मी
सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड तीन में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति व पत्नी दोनों जख्मी हो गए. जख्मी का इलाज पंचगछिया पीएचसी में कराया गया. मिली जानकारी अनुसार चंद्रकिशोर चौधरी व श्याम चौधरी के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. जिसमें प्रथम पक्ष से श्याम चौधरी व उसकी पत्नी किरण चौधरी जख्मी हो गयी. किरण चौधरी ने बिहरा थानाध्यक्ष के नाम प्रेषित आवेदन में बताया कि वह सवेरे शौच करने गयी थी. उसी समय श्याम चौधरी, नंदकिशोर चौधरी व राजकिशोर चौधरी छेड़छाड़ करने लगा. तीनों मिलकर मारपीट व लूटपाट किया. पति एवं सास के साथ भी मारपीट किया. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










