ePaper

धरहरा गांव में पड़ोसी के संग विवाद में मारपीट

Updated at : 28 May 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
धरहरा गांव में पड़ोसी के संग विवाद में मारपीट

विरोध करने पर उन्होंने रूबी देवी और छठी देवी के साथ मारपीट की.

विज्ञापन

विद्यालय की रसोइया सहित तीन लोग घायल सिमरी बख्तियारपुर बलवाहाट थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आयी है. जिसमें दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. घायलों में मध्य विद्यालय धरहरा की रसोइया दुखन यादव की 55 वर्षीय पत्नी रूबी देवी, उनके ही परिवार की सदस्य एवं स्व फुलेंद्र यादव की 40 वर्षीय पत्नी छठी देवी तथा रसोइया का 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार शामिल है. रूबी देवी और छठी देवी को सिर में गंभीर चोटें आयी है. जबकि दीपक कुमार के पैर में गंभीर चोट लगी है. घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि पड़ोसी प्रदीप यादव, मनीषा देवी, मंजू देवी, इंदु देवी, नीतू देवी सहित अन्य लोग बिना किसी स्पष्ट कारण के गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने रूबी देवी और छठी देवी के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने गए दीपक कुमार को भी गंभीर रूप से पीटा गया. घटना की सूचना स्थानीय बलवाहाट थाना को दी गयी है. पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन