मेले हमारी संस्कृति व आपसी भाईचारे का है प्रतीक – विधायक

Updated:
विज्ञापन
मेले हमारी संस्कृति व आपसी भाईचारे का है प्रतीक – विधायक

मेले हमारी संस्कृति व आपसी भाईचारे का है प्रतीक – विधायक

विज्ञापन

खम्हौती ठाकुरबाड़ी में चैती दुर्गा मेले का हुआ शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड के खम्हौती स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में शनिवार को मां चैती दुर्गा नवयुवक मेला समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मेले का उद्घाटन विधायक संजय कुमार सिंह ने किया. मौके पर विधायक ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. विधायक ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं. उन्होंने आयोजन समिति के युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कार्यक्रम का सफल और प्रभावी मंच संचालन युवा नेता पुनपुन यादव ने किया. उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से समारोह में उपस्थित जनसमूह का उत्साहवर्धन किया. मौके पर खम्हौती के पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार यादव उर्फ बीडीओ, पूर्व समिति सदस्य अर्जुन पंडित, मेला समिति के अध्यक्ष महेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष भेशम हीरो, सचिव छोटू कुमार, मंजीत, अंकित, रणवीर, मौसम, राहुल, प्रशांत, अजय, चुन्ना, संजीत, विवेक, संतोष राम, भीम राम, अरशद आलम, मन्नू, इलियास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन