संस्कृति मिथिला के कार्यकारिणी का हुआ गठन

संस्कृति मिथिला के कार्यकारिणी का हुआ गठन
जिला लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन छह से आठ जून तक सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के गंगजला में सांस्कृतिक संस्था संस्कृति मिथिला की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. बैठक में आगामी छह से आठ जून तक सहरसा लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजन का निर्णय लिया गया. यह आयोजन साहित्य संस्कृति पर केंद्रित होगा. जिसमें देश-विदेश के चर्चित साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी भाग लेंगे. बैठक में संस्था के कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से रामकुमार सिंह को अध्यक्ष और पंडित तरुण झा को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया. उपाध्यक्ष डॉ संजय वशिष्ठ, सुभाष चंद्र झा, सचिव आशीष बच्चन, कोषाध्यक्ष नीलेन्दु झा सहित कार्यकारिणी सदस्य के रुप में किसलय कृष्ण, अरविंद सिंह, कुमार विक्रमादित्य, डाॅ धर्मव्रत चौधरी, मदनमोहन ठाकुर, संजय सिंह, गोसांई मंडल, भवानंद मिश्र को सम्मिलित किया गया. मौके पर मौजूद सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना का आदान-प्रदान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




