हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करें

हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करें
गांधी पब्लिक स्कूल का मनाया गया 13वां स्थापना दिवस सौरबाजार.बच्चे भविष्य में देश के कर्णधार बनेंगे और उन्हें अच्छे मार्ग पर ले जाने में शिक्षकों का अहम योगदान होता है. इसलिए शिक्षक को राष्ट्रनिर्माता भी कहा जाता है, उक्त बातें शुक्रवार को प्रखंड के महेशपुर स्थित गांधी पब्लिक स्कूल के 13वें स्थापना दिवस के मौके पर बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कही. विद्यालय के निदेशक कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता व प्राचार्य रामचंद्र यादव के संचालन में स्थापना दिवस समारोह में अतिथियों ने कहा कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करनी चाहिए. इससे लिए उन्हें जो भी परेशानी उठानी पड़े और शिक्षकों को भी बच्चों को किताबी ज्ञान के अतिरिक्त सामाजिक और व्यवहारिक ज्ञान देकर उन्हें एक कुशल नागरिक बनाने का प्रयास करपा चाहिए. कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, शिक्षा, नशामुक्ति, बाल-विवाह जैसे कुरीतियों को मिटाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य और संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ साथ मनोरंजन भी किया. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने अतिथियों और उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिप सदस्य शशिभूषण यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी यादव, जाप जिलाध्यक्ष रंजन यादव, निजी विद्यालय एसोसिएशन कोसी रेंज के अध्यक्ष राजदीप सर, अधिवक्ता उमेश यादव, पैक्स अध्यक्ष बिपिन कुमार, समिति सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार, पूर्व समिति लड्डू यादव, सरपंच मो मजलिस आलम, अमरेश कुमार, शिक्षक नफिस सर, ध्रुव कुमार, नंदन कुमार, सागर प्रधान, श्रवण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों में शिवम कुमार, वेदानंद कुमार, सूरज कुमार, आयुश कुमार, सोनी कुमारी, राजनंदिनी कुमारी, अंशु कुमारी, स्तुति, नैना, छोटू, मनीता, राजू कुमार, केशव कुमार, राजवल्लभ कुमार, सुमित कुमार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




