15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियानः स्नेहा कुमारी

Updated:
विज्ञापन
15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियानः स्नेहा कुमारी

15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियानः स्नेहा कुमारी

विज्ञापन

स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने निकाला तिरंगा मार्च सहरसा. हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में स्टेडियम में भारतीय स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने तिरंगा मार्च का आयोजन किया. इस मौके पर भारतीय स्काउट गाइड के रवि सर व आनंद झा शिक्षक मौजूद रहे. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि इस सप्ताह सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा पेंटिंग कार्यशाला सहित अन्य कार्यशाला आयोजित की जायेगी. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लाने व देश की आजादी के जश्न में इसे गर्व से फहराने का निमंत्रण देता है. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव व एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से ध्वज के साथ हमारा संबंध औपचारिक व दूरगामी रहा है. लेकिन यह अभियान इसे एक गहन व्यक्तिगत व हार्दिक संबंध में बदलने का प्रयास करता है. हर घर तिरंगा पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के अंदर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना व हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में अधिक समझ विकसित करना है. उन्होंने कहा कि कला संस्कृति व युवा विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आठ अगस्त से लगातार 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन