केवल वास्तविक व पात्र लाभुकों को ही मिलेगा आवास योजना का लाभ

शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा ने ग्रामीण आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों व लाभुकों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया.
बनमा ईटहरी. शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा ने ग्रामीण आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों व लाभुकों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर आवास योजना के लाभुकों के घरों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लाभुकों से जानकारी ली. बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं लाभुकों की पात्रता की जांच की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आवास योजना का लाभ केवल वास्तविक व पात्र लाभुकों को ही दिया जायेगा. अपात्र लोगों को किसी भी स्थिति में योजना का लाभ नहीं मिलेगा. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि लाभुकों की सूची की फिर से जांच कर पारदर्शिता बनाये रखें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का सही लाभ पहुंच सके. जानकारी हो कि प्रखंड भर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 10 हजार 952 लक्ष्य रखा गया है, जिसका सर्वे युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. अभी तक एक हजार 117 पात्र लाभुकों का सर्वे हो चुका है. शेष बचे 9835 लाभुकों का सर्वे 15 जनवरी तक हर हाल में करना है. निरीक्षण के दौरान पंचायत कर्मी व संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे. कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लोग अपने निजी घर जहां पक्के की मकान है, वहां ना दिखाकर दूसरी जगह दिखा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




