शहरी क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

शहरी क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

परिलक्षित समस्याओं के निवारण को लेकर किया गया विचार विमर्श सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में नगर निगम क्षेत्र में परिलक्षित मुख्य समस्या को लेकर बैठक की गयी. बैठक में जल जमाव, अतिक्रमण निवारण व ट्रैफिक व्यवस्था के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अपेक्षित उपाय व वर्तमान प्रयासों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी. जानकारी दी गयी की जल जमाव समस्या के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. जल निकासी के लिए वार्ड पार्षद को लगभग 46 पंप उपलब्ध कराए गये हैं. जल जमाव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है. इसी क्रम में परियोजना निदेशक बुडको को एक सप्ताह के भीतर विचार कर ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्य नालों की सफाई का निर्देश दिया. ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने जानकारी दी की इसके सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं. इस क्रम में ट्रैफिक व्यवस्था के सुव्यवस्थित प्रबंधन को सुनिश्चित करने, पर्यवेक्षण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया. जिसमें नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, ट्रैफिक इंस्पेक्टर शामिल होंगे. कमेटी द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जायेगी. साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आर्थिक दंड भी किया जायेगा. जिलाधिकारी ने जाम की समस्या से निपटने के लिए किये जा रहे कार्यों क्रम में जानकारी दी की नगर निकाय क्षेत्र के डीबी रोड, महावीर चौक, कचहरी ढाला, शिवपुरी ढाला, चांदनी चौक, बंगाली बाजार प्राय: जाम की समस्या से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किये गये हैं. जिसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जायेंगे. फिलहाल चांदनी चौक को वन वे किया जाना प्रस्तावित है. समीक्षात्मक बैठक के दौरान विधायक सदर आलोक रंजन व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से संबंधित प्रतिनिधियों ने शहर के परिलक्षित समस्याओं के निवारण संबंधित विचार, सुझाव से अवगत कराया. बैठक में निर्वाचन विषय के समसामयिक मुद्दों के संबंध में चर्चा की गयी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन