डीएम ने जनता दरबार में की 32 आवेदनों की सुनवाई
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आम जनता से संवाद कार्यक्रम में कुल 32 आवेदनों पर सुनवाई की गयी.
विज्ञापन
भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
सहरसा. सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आम जनता से संवाद कार्यक्रम में कुल 32 आवेदनों पर सुनवाई की गयी. इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. सुनवाई के क्रम में ऊषा देवी सहूरिया पश्चिमी ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया. जिसके निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी कहरा को निर्देशित किया. वहीं दिनेश यादव बलुआहा सिमरी बख्तियारपुर के आवेदन के समाधान के लिए अंचलाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा विमलकांत झा कहरा निवासी एवं राधा देवी सहरसा निवासी द्वारा प्रस्तुत भूमि विवाद संबंधी आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया. कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी थे. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










