क्रियान्वयन प्रगति धीमी होने पर डीएम ने जतायी सख्त नाराजगी

डीएम वैभव चौधरी की अध्यक्षता में जिले में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 107 व 327 ई की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की बुधवार को विस्तृत समीक्षा की गयी.
निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 107 व 327 ई की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की डीएम ने की समीक्षा प्रतिनिधि, सहरसा डीएम वैभव चौधरी की अध्यक्षता में जिले में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 107 व 327 ई की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की बुधवार को विस्तृत समीक्षा की गयी. राष्ट्रीय राजमार्ग 107 समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि बैजनाथपुर, मनोरा ओवरब्रिज के संदर्भ में संबंधित कार्यकारी एजेंसी व तकनीकी पदाधिकारी द्वारा संदर्भित योजना पूर्ण करने की निर्धारित अवधि की तुलना में प्रगति असंतोषजनक है. इस बिंदु पर नाराजगी व्यक्त की व निर्धारित अवधि मार्च 2025 के अंत तक दोनों कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्देश अनुपालन में लापरवाही के विरुद्ध संबंधित कार्यकारी एजेंसी व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी. समीक्षा क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 107 से संबंधित अन्य कतिपय स्थलों पर योजना क्रियान्वयन की प्रगति धीमी होने के कारण डीएम ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते योजना क्रियान्वयन में तेजी लाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 107 से संबंधित कार्यकारी एजेंसी द्वारा जानकारी दी गयी कि बरियाही व बल्खी मौजा से संबंधित कतिपय स्थलों पर रैयतों द्वारा भू अर्जित भूमि खाली नहीं करने के कारण योजना के सुचारु क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है. जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर व सिमरी बख्तियारपुर को अविलंब आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा क्रम में अवगत कराया गया कि पटोरी व बिहरा मौजा से संबंधित रैयतों को अवॉर्ड घोषित कर अविलंब तत्संबंधी सूचना निर्गत करने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दी गयी है. जिससे तीन किलोमीटर के लंबे भूखंड को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद संबंधित कार्यकारी एजेंसी को योजना क्रियान्वयन निमित हस्तांतरित किया जा सके. डीएम ने साप्ताहिक स्तर पर इस योजना से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन करने का निर्देश दिया व संबंधित कार्यकारी एजेंसी को जून 2025 तक कार्य पूर्ण करने की दिशा में ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में संबंधित तकनीकी पदाधिकारी, डीएलएओ, कार्यकारी एजेंसी प्रतिनिधि मौजूद थे. फोटो – सहरसा 15 – समीक्षा बैठक करते डीएम व अन्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




