खराब पड़े चापाकलों के लिए मरम्मत दल को डीएम ने किया रवाना
Updated at : 11 Mar 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन

आगामी गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते गर्मी के पूर्व जिले में खराब पड़े चापाकलों का विशेष अभियान चलाकर मरम्मति का कार्य किया जायेगा.
विज्ञापन
कुल 2168 चापाकलों की मरम्मति का लक्ष्य निर्धारित
सहरसा. ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा आगामी गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते गर्मी के पूर्व जिले में खराब पड़े चापाकलों का विशेष अभियान चलाकर मरम्मति का कार्य किया जायेगा. इसको लेकर बुधवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने जिला के सभी प्रखंडो में अधिष्ठापित सरकारी चापाकलों की साधारण मरम्मति को लेकर मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में औसत भूजल स्तर 12.80 फीट है, जबकि अधिकतम भूजल स्तर प्रखंड नवहट्टा पंचायत मुरादपुर में 13.78 फीट है एवं न्यूनतम भूजल स्तर प्रखंड कहरा पंचायत के बनगांव उतरी में 12.09 फीट है. जिले में कुल 18,506 अदद साधारण चापाकल एवं 1084 अदद आईएम दो चापाकल अधिष्ठापित है. गत वर्षों में कराये गये मरम्मति कार्य के आधार पर इस वर्ष कुल 2168 चापाकलों की मरम्मति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. चापाकलों की साधारण मरम्मति के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक-एक मरम्मति दल लगाया गया है. प्रत्येक मरम्मति दल में एक मिस्त्री एवं दो लेबर शामिल हैं. कार्यपाल अभियंता पीएचईडी ने बताया कि जिले में अकार्यरत चापाकल से संबंधित शिकायत लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा स्थापित सेवा केंद्र दूरभाष संख्या 06478-225501 पर किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सभी कनीय अभियंता, सहायक अभियंता को निदेशित किया गया है कि सतत क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे, जिससे आगामी गर्मी एवं लू की स्थिति में आम जनों को समुचित पेयजलापूर्ति चालू रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




