अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध होगी विभागीय कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध होगी विभागीय कार्रवाई

पस्तपार बाजार स्थित सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र के मधेपुरा उदाकिशुनगंज मुख्य सड़क मार्ग स्थित एनएच 106 के पस्तपार बाजार स्थित सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया है. कार्यपालक अभियंता कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभाग मधेपुरा के पत्र के तहत अतिक्रमणकारियों को नोटिस तामील कराया गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं हटाना होगा. अधिकारियों ने बताया कि नोटिस मिलने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. एनएच विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी तैयारी की जा रही है. जिसमें प्रशासनिक सहयोग लिया जायेगा. विभाग का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण, मरम्मत कार्य एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना परम आवश्यक है. विभाग ने आम लोगों से अपील किया कि वे समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें. जिससे विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो एवं आवागमन सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सके.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन