दलित समाज को मुख्य धारा में लाने को लेकर 28 को पटना में होगा दलित समागम रैली

दलित समाज को मुख्य धारा में लाने को लेकर 28 को पटना में होगा दलित समागम रैली
जिले से पांच हजार कार्यकर्ता लेंगे भाग सहरसा . प्रेक्षागृह में मंगलवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने आगामी 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाले दलित समागम को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दलित समागम के आयोजन को लेकर वे जिला स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को समागम में आने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं. समागम में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता होगी. समागम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का मानना है कि समाज के अंतिम पायदान के लोग आज भी मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए हैं. ऐसे में समागम के माध्यम से दलित समाज को मुख्य धारा में लाने व उनके हक हकुक की लड़ाई में साथ देने का संकल्प लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में एनडीए गठबंधन द्वारा निर्धारित 225 सीटों के लक्ष्य को हम प्राप्त करेंगे. साथ ही आगामी विधानसभा में दलित समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिले इसको लेकर भी समागम में विचार विमर्श किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दलित समाज के लिए काफी कुछ किया है. लेकिन आज भी दलित समाज मुख्य धारा से पूरी तरह नहीं जुड़ सके हैं. जिसे मुख्य धारा में लाने का कार्य किया जाएगा. राज्य में नीतीश कुमार ने जो काम किया है वह किसी से छुपा नहीं है. सड़क, आवास, बिजली, पानी सहित अन्य सभी सुविधाएं गांव गांव पहुंची है. बिहार जो पहले रसातल में था आज फिर से अपने अस्तित्व में आ गया है. जनता जंगलराज टू नहीं आने देगी. महागठबंधन का यह भी प्रयास असफल होगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र, विकास मित्र, तालीमी मरकज जैसे नौकरी देकर राज्य सरकार ने दलितों को न्याय देने का काम किया है. जिला अध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव ने कहा कि आगामी 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित दलित समागम में जिले से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. जिसको लेकर अंतिम तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि पूरे गांधी मैदान को दलित समाज भरने का काम करेंगे. मौके पर युवा जिलाध्यक्ष रमण कुमार रंजन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मो सलाहउद्दीन, संगठन महामंत्री नौशाद आलम, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष शिव शंकर सदा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी, दुर्गी सदा, मिथिलेश सदा, वीरेंद्र सदा, अशोक पासवान, सुरेंद्र सदा सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




