हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा मंदिर परिसर

Updated:
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा मंदिर परिसर

प्रखंड क्षेत्र के बलवाहाट के प्रसिद्ध कांठो स्थित बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में शनिवार को नरक निवारण चतुर्दशी के अवसर पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही.

विज्ञापन

नरक निवारण चतुर्दशी पर बाबा मटेश्वर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड क्षेत्र के बलवाहाट के प्रसिद्ध कांठो स्थित बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में शनिवार को नरक निवारण चतुर्दशी के अवसर पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. अद्भुत शिवलिंग पर जलार्पण के लिए श्रद्धालु सुबह से ही कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये. हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. शास्त्रों के अनुसार नरक निवारण चतुर्दशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. किवदंती है कि इस दिन श्रद्धा भाव से उपवास एवं विधिवत पूजन करने से देवाधिदेव महादेव भक्तों पर प्रसन्न होते हैं एवं उनके कष्टों का निवारण करते हैं. इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र एवं धतूरा अर्पित कर सुख, समृद्धि की कामना की. पूरे दिन मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा. स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन