ePaper

बच्चों को लैंगिक समानता, सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Updated at : 03 Dec 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को लैंगिक समानता, सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

राजकीय अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय महिषी में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सहरसा. जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बुधवार को राजकीय अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय महिषी में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में लैंगिक समानता, बाल सुरक्षा कानूनों, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की समझ को बढ़ाना था. कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन एवं केंद्र प्रशासक ने बालक एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का महत्व, बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं कानून, जेंडर आधारित हिंसा व उसके प्रकार, लैंगिक भेदभाव के दुष्प्रभाव, पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों के अधिकार, सुरक्षा के प्रावधान एवं दंड, बालकों व बालिकाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुरक्षा व संरक्षण उपाय को बताया. कार्यक्रम में ऋचा मिश्रा ने लैंगिक हिंसा की रोकथाम एवं समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने के प्रभावी तरीकों पर विस्तृत रूप से बताया. बच्चों को यह भी बताया गया कि हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें एवं किससे सहायता प्राप्त करें. साथ ही कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ब्रजभूषण, टीएमएस अजय एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन