बीडीओ और प्रमुख पति समर्थक विवाद मामले में प्रमुख पति गिरफ्तार

बीडीओ और प्रमुख पति समर्थक विवाद मामले में प्रमुख पति गिरफ्तार
सौरबाजार . बीडीओ और प्रमुख पति समर्थक विवाद मामले में सौरबाजार पुलिस ने सोमवार की देर शाम प्रमुख पति नूर आलम उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि 19 फरवरी को बीडीओ नेहा कुमारी और प्रमुख पति समर्थकों के बीच विवाद हुआ था. जिसमें नूर आलम उर्फ लंबू, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक आनंद, ललन कुमार और बबलू सम्राट पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य कई आरोप लगाते हुए बीडीओ नेहा कुमारी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था. प्रमुख पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ……………………………………………………………………… फिर से 4 घंटा विलंब से चली गरीब रथ एक्सप्रेस रविवार को कई यात्रियों ने अपना आरक्षण कराया कैंसिल सहरसा. सोमवार को फिर से अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घंटा विलंब से सहरसा जंक्शन पहुंची. वहीं ट्रेन विलंब आने की वजह से सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 2 घंटा 30 मिनट विलंब से खुलने की संभावना बतायी गयी. यहां बता दें कि रविवार को दोपहर 2:30 पर खुलने वाली सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस विलंब होने की वजह से रात्रि 3 बजे सोमवार को ट्रेन खुली. वहीं दिल्ली और अमृतसर जाने वाले कई यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कराया. ट्रेन विलंब होने की वजह से यात्री काफी परेशान रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




