टार्गेट के अनुरूप प्रत्येक माह जांच कर भेजें प्रतिदेनः डीएम

Updated at : 28 Feb 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
टार्गेट के अनुरूप प्रत्येक माह जांच कर भेजें प्रतिदेनः डीएम

टार्गेट के अनुरूप प्रत्येक माह जांच कर भेजें प्रतिदेनः डीएम

विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की हुई बैठक सहरसा . जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय वेश्म में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गयी. सर्वप्रथम जिला का फरवरी माह के खाद्यान्न का उठाव व वितरण के फलस्वरूप 24वां स्थान रहने के संदर्भ में समीक्षा की गयी. जिसमें सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से पूछताछ की गयी. पूछताछ के क्रम में सोनवर्षा, नवहट्टा, सलखुआ द्वारा बताया गया कि माह फरवरी में एक विक्रेताओं का अबतक खाद्यान्न लंबित है. जिस पर सहायक गोदाम प्रबंधक को आज ही संबंधित विक्रेताओं को खाद्यान्न हस्तगत कराने का निर्देश दिया. आधार सीडिंग के संबंध में बताया गया कि बचे हुए लाभुकों का टेक्निकल प्रोपलेम होने के कारण डिलीट नहीं हो पा रहा है. जिसके संबंध में विभाग से मार्गदर्शन की मांग की गयी है. ई केवाईसी के संबंध में समीक्षा के क्रम में सभी ईआरओ को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड में मृत होने पर मेंबर का फार्म सात से मिलान करें कि दोनों में डिलीट हो चुका है या नहीं. पीडीएस परख एप के माध्यम से की जाने वाले जांच के संदर्भ में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि टार्गेट के अनुरूप प्रत्येक माह जांच कर प्रतिवेदन भेजें. अपर समाहर्ता ने समीक्षा के क्रम में एसआईओ डिस्पैच एवं खाद्यान्न का उठाव ससमय कराने के लिए जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को सभी परिवहन अभिकर्ता एवं संबंधित गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक से ससमय खाद्यान्न जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को हस्तगत करवाने का निर्देश दिया. सभी मुख्य परिवहन अभिकर्ता व डीएसडी के परिवहन अभिकर्ता को एग्रीमेंट के अनुसार गाड़ी की संख्या बढाने के लिए निर्देशित किया. साथ ही एग्रीमेंट के अनुरूप गाड़ी उपलब्ध नहीं कराने, एग्रीमेंट के अनुरूप सभी वाहनों में जीपीएस ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं होने एवं ऑनलाइन वाहन की संख्या कम होने के संदर्भ में जिलाधिकारी ने सभी परिवहन अभिकर्ता से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. मार्जिन मनि के संदर्भ में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया कि जनवरी 2025 तक का सभी प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विभाग से राशि प्राप्त कर भुगतान करें. बैठक में जिलाधिकारी ने सभी डीएसडी अभिकर्ता को नए सिरे से लाॅटरी के माध्यम से प्रखंडों का चयन करने एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया. प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार सह सचिव फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन सुनील कुमार सुमन ने पत्र के माध्यम से बताया कि राज्य खाद्य निगम सहरसा के किसी भी गोदाम से जन वितरण विक्रेताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति होने के बाद बोरा का वजन नहीं दी जा रही है. प्रत्येक बोरा में खाद्यान्न की मात्रा में कमी, रास्ते में डीएसडी के मजदूरों द्वारा विक्रेताओं को दी जाने वाले खाद्यान्न में से दो से चार बोरे की चोरी किए जाने एवं किसी भी प्रखंड में विजनटेक के प्रखंड समन्वयक द्वारा लगातार कार्य नहीं करने की शिकायत की गयी. जिला समन्वयक से समीक्षा के क्रम में पूछताछ की गयी. जिसमें उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनी द्वारा ससमय पार्टस पर्याप्त मात्रा में नहीं भेजी जा रही है. जिस कारण कार्य करने में कठिनाई हो रही है एवं आए दिन संबंधित डीलरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रखंड समन्वयक ने प्रखंडों में लगातार कार्य नहीं करने के संदर्भ में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को विभाग में पत्र के माध्यम से सभी प्रखंड समन्वयकों को वापस करने एवं नए सिरे से सभी प्रखंडो में प्रखंड समन्वयक भेजने व संबंधित विभाग से जिले के खराब ई-पाॅस मशीन की मरम्मति के लिए पार्टस ससमय उपलब्ध कराने, संबंधित कंपनी विजनटेक को दिए जाने जानेवाले राशि में कटौती करने के लिए विभाग को पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सिमरी बख्तियारपुर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन