ePaper

कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी चाचा नेहरू की जयंती

Updated at : 14 Nov 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी चाचा नेहरू की जयंती

वैज्ञानिक व प्रगतिशील भारत के निर्माण में निरंतर योगदान का लिया संकल्प

विज्ञापन

वैज्ञानिक व प्रगतिशील भारत के निर्माण में निरंतर योगदान का लिया संकल्प सहरसा . जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मुकेश झा की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. सबों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि करते श्रद्धासुमन अर्पित किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी. विज्ञान, शिक्षा, समानता व लोकतंत्र को मजबूत किया. वे कहते थे राष्ट्र का भविष्य उसके नागरिकों की सोच में बसता है. नेहरू जी केवल इतिहास नहीं भारत की प्रगतिशील दिशा हैं. उन्होंने कहा कि महान नेता समय नहीं, भविष्य गढ़ते हैं. नेहरू जी की दृष्टि आज भी मार्ग दिखाती है. कार्यक्रम में मौजूद नेता व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि नेहरू जी के सपनों वाले आधुनिक, वैज्ञानिक व प्रगतिशील भारत के निर्माण में निरंतर योगदान देंगे. मौके पर किसान सेल जिलाध्यक्ष शोभाकांत झा, महिला जिला अध्यक्ष रेखा झा, नगर प्रवक्ता मृत्युंजय सिंह, बैजनाथ झा, मनोज मिश्रा, सलमा खातून, दिवाकांत गिरी, मनीष कुमार, अमन कुमार, सुमन कुमार, सत्यानारायण चौपाल, नीतीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन