सीबीएसई की विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल हुई संपन्न

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा के तहत बुधवार को विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई.
सहरसा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा के तहत बुधवार को विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई. सहरसा एवं मधेपुरा जिले के कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गयी. जहां परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय पर शामिल होकर परीक्षा में भाग लिया. सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ जाफर पायमी ने जानकारी देते बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गयी. प्रत्येक केंद्र पर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया. सुरक्षा, निगरानी एवं व्यवस्थाओं के पर्याप्त इंतजाम किये गये थे. कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षार्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया. प्रवेश, बैठने की व्यवस्था एवं प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया समय पर एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गयी. डॉ जाफर पायमी ने सभी केंद्राधीक्षकों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




