नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर कराया मामला दर्ज

नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर कराया मामला दर्ज
सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा पंचायत के तुर्की गांव से एक नाबालिग लड़की का लापता हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लापता लड़की के पिता थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी जयजयराम साह ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर थाना क्षेत्र भटपुरा गांव के रहने वाले मन्नू कुमार यादव पर अपनी पुत्री के अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते मामला दर्ज कराया है. थाना में दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि सात अगस्त को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री किसी काम से बाजार गयी थी. जिसके बाद अब तक वह घर वापस नहीं आयी है. उनके द्वारा काफी खोजबीन किया गया. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. उन्होंने आशंका जताया कि आरोपित द्वारा उसके पुत्री का गलत नियत से अपहरण कर किसी गुप्त स्थान पर रखे हुए है. दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उसके पुत्री के साथ कुछ गलत कर सकता है. उन्होंने थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के पिता द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही लापता युवती को बरामद कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










