मंत्रिमंडल विस्तार से राज्य और कोसी क्षेत्र को मिलेगी नई गति, बोले पूर्व मंत्री आलोक रंजन
Saharsa News: पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ आलोक रंजन ने मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए शपथ लेने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही साथ कहा की बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व में विकास और सुशासन को एक नई मजबूती मिलेगी.
Saharsa News, विनय कुमार मिश्र: डॉ आलोक रंजन ने मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए शपथ लेने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी. डॉ. आलोक ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व में विकास और सुशासन को एक नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त मंत्री जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरते हुए राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
विकास और जनकल्याण को मिलेगी प्राथमिकता
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कुमार अमरज्योति ने इस अवसर पर कहा कि बिहार सरकार विकास, जनकल्याण और सुशासन की दिशा में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है. इस मंत्रिमंडल विस्तार से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी, जिससे बिहार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूयेगी.
सोनवर्षा विधायक के मंत्री बनने पर हर्ष
सोनवर्षा राज के विधायक रत्नेश सादा को पुनः मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आलोक ने कहा कि इससे कोसी क्षेत्र सहित पूरे बिहार को एक नई दिशा मिलेगी. उन्होंने इसके लिए बिहार की जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दीं.
बधाई देने वालों का तांता
बिहार के नए मंत्रियों को साजन शर्मा (भाजपा जिलाध्यक्ष), माधव चौधरी (भाजपा नेता), शिवभूषण सिंह व अनमोल भगत (महामंत्री), भैरव झा, मिहिर झा, राजीव रंजन साह (उपाध्यक्ष), मनीष कुमार, गौरव सिंह, संतोष गुप्ता, सुमित वर्मा, अभिनंदन कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता ने शुभकामनाएं दी.
Also Read: गांधी सेतु से 18 वर्षीय युवक ने गंगा में लगाई छलांग, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










