सहरसा में DPO के 4 ठिकाने पर EOU की छापेमारी, पत्नी के नाम पर करोड़ों की जमीन, जानिए मामला

Updated:
विज्ञापन

डीपीओ अजीत अमर और छापेमारी से जुड़ी तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

EOU Raid Bihar: बिहार के सहरसा जिले में DPO अजीत अमर के 4 ठिकानों पर ईओयू की टीम पहुंची. आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमारी की जा रही है. ईओयू की टीम फिलहाल डीपीओ के ठिकाने पर कागजात खंगाल रही, इसके बाद ही विस्तार से जानकारी सामने आ सकेगी.

विज्ञापन

EOU Raid Bihar: बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में अब सहरसा जिले में ईओयू की टीम पहुंची. यहां जिले के डीपीओ अजीत अमर के अलग-अलग चार ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल ईओयू के टीम डीपीओ के ठिकाने पर दस्तावेजों, बैंक खातों, निवेश, अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति का मामला

जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है. सूचना के सत्यापन के बाद EOU थाना कांड संख्या 17/26 (6 अगस्त 2026) दर्ज किया गया. मुजफ्फरपुर स्थित विशेष निगरानी अदालत से तलाशी वारंट लेने के बाद कार्रवाई शुरू की गई.

जांच के बाद पूरी संपत्ति का होगा खुलासा

प्रारंभिक जांच में 62,20,550 रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिलने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह उनकी ज्ञात आय से करीब 2.35 प्रतिशत अधिक है. ऐसे में शुक्रवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में 4 जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई. छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी अधिकारी के पास कुल कितनी संपत्ति है.

इन 4 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

  1. सहरसा के बरियाही थाना क्षेत्र स्थित पैतृक/निजी मकान.
  2. सहरसा के नया बाजार स्थित किराये का आवास.
  3. सहरसा स्थित सरकारी ऑफिस.
  4. छपरा के गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और अन्य सबूतों का विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा. इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अजीत अग्रवाल के पास कुल कितनी संपत्ति है और क्या जांच में आय से अधिक संपत्ति के अलावा अन्य वित्तीय अनियमितताओं के भी प्रमाण मिलते हैं या नहीं. अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पत्नी के नाम करोड़ों की जमीन

ईओयू के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी जारी है. डीपीओ के बैंक खाते से दो करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन की जानकारी मिली है. इसका सत्यापन कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि डीपीओ के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी. इसकी जांच चल रही थी. इसी कारण उनका तबादला छपरा से सहरसा किया गया था. पत्नी, के नाम पर करोड़ों के जमीन खरीदने, पैतृक आवास में आलीशान घर बनाने की जांच की जा रही है.

Also Read: यात्रियों को राहत: दिल्ली से बिहार के इन 6 शहरों के लिए चलेंगी AC लग्जरी बसें, किफायती टिकट प्राइस भी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन