ePaper

पौधरोपण अभियान में लायें और तेजी

Updated at : 27 Apr 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
पौधरोपण अभियान में लायें और तेजी

पौधरोपण अभियान में लायें और तेजी

विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में गंगा समिति की हुई बैठक सहरसा . जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. समीक्षा क्रम में नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि ठोस कचरा संग्रहण के लिए जिले के विभिन्न मार्गों में गाड़ियां भेजी जा रही है. जिसके माध्यम से संग्रहण कार्य को निष्पादित किया जा रहा है. बुडको से प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त है. समीक्षा के क्रम में कोसी नदी के प्रदूषण मुक्ति के लिए सभी संबंधित विभागों को विभागीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका की अपेक्षा की गयी. कोसी नदी किनारे विकास के संबंध में विचार-विमर्श के दौरान कारू खिरहरि मंदिर के समीप स्नान घाट निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण, शुद्ध पेयजल के लिए आवश्यक संरचना पर बल दिया. इसके लिए आवश्यक कारवाई करने का निदेश कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को दिया. जैव चिकित्सा अवशिष्ट के निपटान के लिए असैनिक शल्य चिकित्सक को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. वन एवं पर्यावरण कार्यालय को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जारी पौधरोपण अभियान में और तेजी लाने का निदेश दिया. आयोजित बैठक में आद्र भूमि को चिह्नित करने का कार्य अविलंब पूर्ण करने का निदेश दिया. बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के अनुपालन के दिशा में किये जा रहे कारवाई की गहन समीक्षा की गयी. सभी नगर निकाय क्षेत्रों को एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के अनुपालन निमित जारी अभियान में तेजी लाने का निदेश दिया. आयोजित बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, नगर निकाय क्षेत्रों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन