ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता में बीएन मंडल विवि की टीम लेगी भाग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Dec 2024 5:46 PM
ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता में बीएन मंडल विवि की टीम लेगी भाग
चयनित प्रतिभागियों को दिया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण सहरसा . सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल में आयोजित 38वां ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता में बीएन मंडल विश्वविद्यालय की टीम हिस्सा ले रही है. टीम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में चल रहा है. जानकारी देते क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त सचिव डॉ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन आठ जनवरी से 12 जनवरी तक होगा. इसमें बीएन मंडल मधेपुरा की 28 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी. टीम नृत्य, संगीत, रंगोली, कार्टूनिंग, मूर्तिकला, भाषण, वाद-विवाद, फोटोग्राफी, कोलाज, पोस्टर मेकिंग सहित कई अन्य इवेंट में हिस्सा लेगी. टीम का मैनेजर प्रो डॉ गौतम कुमार सिंह को बनाया गया है. प्रशिक्षक के रूप में अमित कुमार, अजय अंकोला भी टीम के साथ जायेंगे. प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्य अजित कुमार सिंह, डॉ आर्य सिंधु, प्रो भारती कुमारी, प्रो गौतम कुमार सिंह, लेखापाल मनीष कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










