ePaper

14 सूत्री मांगों के समर्थन में बीएमएस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 25 Feb 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
14 सूत्री मांगों के समर्थन में बीएमएस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पिछले दिनों भगवान जगन्नाथ की पावन धरा पूरी ओडिशा में भारतीय मजदूर संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन संपन्न हुआ. जिसमें पूरे देश से लगभग 2500 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए.

विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत बीएमएस ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

सहरसा. पिछले दिनों भगवान जगन्नाथ की पावन धरा पूरी ओडिशा में भारतीय मजदूर संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन संपन्न हुआ. जिसमें पूरे देश से लगभग 2500 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए. अखिल भारतीय अधिवेशन में लिए गये निर्णय के आलोक में 14 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. साथ ही मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा ने बताया कि 14 सूत्री मांग में श्रम कानून को बिना किसी अपवाद के सभी श्रमिकों पर सार्वभौमिक रूप में लागू करने, ठेका श्रमिकों के शोषण को समाप्त करने के लिए कानून में बदलाव करने, आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी घोषित करते वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने, त्रिपक्षीय तंत्र को फिर जीवित कर उसे प्रभावी, व्यावहारिक एवं नियंत्रित करने, बैंकों में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली को शुरू करने, सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, अष्टम वेतन आयोग का रिपोर्ट समय सीमा के अंदर शीघ्र अनुमोदित कर समय में इसका लाभकर्मियों को देना सुनिश्चित करने, उत्पादकता पर आधारित बोनस की सीमा को न्यूनतम 18 हजार रुपये करने, डाक विभाग में कार्यरत लगभग तीन लाख ग्रामीण डाक सेवकों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन की सुविधा देने, इपीएस 95, न्यूनतम पेंशन 75 सौ रुपये करने, ईएसआइसी के लाभार्थी के न्यूनतम आहर्ता 42 हजार रुपये करने, प्रदेश में मजदूरों को मिलने वाले लाभ को सुनिश्चित करने के लिए बीओसीडब्ल्यू बोर्ड का गठन करने, श्रम संसाधन विभाग के सरकारी श्रम पोर्टल को सुचारू रूप से कार्यात्मक करने, श्रम संसाधन विभाग में नये पोर्टल के देने एवं सुचारू रूप से कार्यात्मक नहीं होने के कारण हजारों मजदूरों को मिलने वाले लाभ के आवेदन को रद्द कर दिया गया. उसे फिर स्वीकृत कर देय रकम का शीघ्र भुगतान करने, परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश की राजधानी में शीघ्र रूट परमिट जारी करने एवं प्रीपेड सुविधा के लिए उचित स्थान मुहैया कराये जाने की मांग शामिल है. इस मौके पर अंजनी देवी, आशा कुमारी, विभा देवी, रानी देवी, रानी कुमारी, निर्मला देवी, मंजू देवी, बेबी देवी, रामप्रताप कुमार एवं जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन