मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, मत्स्यगंधा मंदिर परिसर में सफाई

सहरसा के मत्स्यगंधा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता.
BJP Cleanliness Drive: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहरसा के मत्स्यगंधा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया.
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:
BJP Cleanliness Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम क्षेत्र स्थित मत्स्यगंधा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक करते हुए स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण का लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. सभी ने स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया.
बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता
स्वच्छता अभियान में जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, रिंकी देवी, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगमनी देवी, नगर पूर्वी अध्यक्ष अभिनव सिंह, नगर पश्चिम अध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदीप झा, अखिलेश पांडे, शशि कुमार सोनी, सरिता देवी, पप्पू झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










