तेज रफ्तार पिकअप से टकरायी बाइक, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार पिकअप से टकरायी बाइक, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
सिमरी बख्तियारपुर. बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर चौक के पास एक बाइक और तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जिन्हें गश्ती कर रही पुलिस टीम ने तत्काल अपनी गाड़ी में लादकर सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस जवान कुंदन कुमार ने स्वयं स्ट्रेचर से तीनों को इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी. घायल युवकों की पहचान 22 वर्षीय प्रभु कुमार, 25 वर्षीय अवशोष सादा और 18 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है. इनमें से प्रभु कुमार का एक पैर फैक्चर हुआ है, जबकि अवशोष सादा और विकास कुमार के सिर और पैर में गंभीर चोटें आयी है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक शादी समारोह के लिए फूल खरीदने बाजार जा रहे थे. घटना की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










