बिहार में यह कैसा सहयोग शिविर? जनता घंटों करती रही इंतजार, अधिकारी मोबाइल चलाने में रहे व्यस्त

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 May 2026 5:13 PM

विज्ञापन

सहरसा सहयोग शिविर में फोन चलाते अधिकारी

Bihar News: बिहार में शुरू हुए सहयोग शिविर के पहले ही दिन सहरसा से अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई. बनमा ईटहरी में अधिकारी मोबाइल में व्यस्त दिखे, जबकि लोग घंटों शिकायत लेकर इंतजार करते रहे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में मंगलवार से शुरू हुए ‘सहयोग शिविर’ अभियान के पहले ही दिन सहरसा से अव्यवस्था की तस्वीरें सामने आईं. जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड में जनता अपनी शिकायत लेकर घंटों बैठी रही, जबकि कई अधिकारी मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए.

सुबह 9:30 बजे से लोग शिविर में पहुंचने लगे थे, लेकिन दोपहर 12:30 बजे तक कई अधिकारी सिर्फ वरीय अफसरों के इंतजार में बैठे रहे. इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी. स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि अगर अधिकारी ही गंभीर नहीं हैं तो फिर ‘सहयोग शिविर’ का मकसद कैसे पूरा होगा?

सोनपुर में CM ने किया था बड़ा दावा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर की डुमरी बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर लगाकर अभियान की शुरुआत की. वहां 67 शिकायतें मिलीं. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सभी मामलों का निपटारा कर दिया गया है.

सीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं को हल करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 30 दिनों के भीतर शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अफसर को सस्पेंड किया जाएगा.

हर महीने लगेगा सहयोग शिविर

सरकार के मुताबिक अब हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में सहयोग शिविर लगाएंगे. इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है. हालांकि, पहले ही दिन सहरसा से सामने आई तस्वीरों ने इस अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

किस मंत्री के पास कौन सा जिला?

  • विजय चौधरी- पटना, नालंदा
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव- सारण
  • श्रवण कुमार- पूर्वी चंपारण, शिवहर
  • विजय कुमार सिन्हा- गया, गोपालगंज
  • दिलीप कुमार जायसवाल- मुजफ्फरपुर, बांका
  • निशांत कुमार- वैशाली
  • लेशी सिंह- मधुबनी
  • रामकृपाल यादव- बेगूसराय
  • नीतिश मिश्रा- भागलपुर
  • दामोदर रावत- समस्तीपुर
  • संजय सिंह टाइगर- कैमूर
  • अशोक चौधरी- रोहतास
  • भगवान सिंह कुशवाहा- सुपौल
  • अरुण शंकर प्रसाद- भोजपुर
  • मदन सहनी- खगड़िया
  • रमा निषाद- औरंगाबाद
  • रत्नेश सदा- पूर्णिया
  • कुमार शैलेन्द्र- दरभंगा
    शीला कुमारी- मधेपुरा
  • केदार प्रसाद गुप्ता- सीवान
  • लखेंद्र कुमार रौशन- पश्चिम चंपारण (बेतिया)
  • सुनील कुमार- लखीसराय
  • श्रेयसी सिंह- सीतामढ़ी
  • जमा खान- जहानाबाद
  • नंद किशोर राम- बक्सर
  • बुलो मंडल- किशनगंज
  • प्रमोद चंद्रवंशी- कटिहार
  • श्वेता गुप्ता- शेखपुरा
  • मिथिलेश तिवारी- सहरसा
  • रामचंद्र प्रसाद- अररिया
  • संजय सिंह- जमुई
  • संजय पासवान- मुंगेर
  • दीपक प्रकाश- अरवल

Also Read: बिहार में नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए तो पैरेंट्स को होगी जेल, स्कूल-कॉलेज समेत इन जगहों पर चलेगा महा अभियान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन