ePaper

Bihar News: बिहार के इस जिले को एयरपोर्ट की सौगात, लंबे समय से थी लोगों की मांग

Updated at : 27 Jan 2025 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Airport

Bihar Airport (सांकेतिक)

Bihar News: बिहार के सहरसा एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार और उड़ान सेवाओं की शुरुआत के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है. सीएम नीतीश कुमार ने सहरसा एयरपोर्ट से छोटे विमानों की उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है. पढ़ें पूरी खबर…b

विज्ञापन

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने इस जिले को एयरपोर्ट की सौगात दी है. सरकार की तरफ से कोसी क्षेत्र के हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने सहरसा एयरपोर्ट से छोटे विमानों की उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

वर्तमान में 950 मीटर लंबा है रनवे

सहरसा एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार और उड़ान सेवाओं की शुरुआत के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है. एडीएम संजीव चौधरी के अनुसार, एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन की नापी का काम पूरा हो चुका है. फिलहाल एयरपोर्ट का रनवे 950 मीटर लंबा और 800 फीट चौड़ा है, जो व्यवसायिक उड़ानों के लिए पर्याप्त नहीं है. अब इस योजना के तहत रनवे की लंबाई 2.5 किलोमीटर से अधिक की जाएगी ताकि छोटे व्यवसायिक विमानों का परिचालन शुरू हो सके. विस्तार के लिए एयरपोर्ट के पश्चिमी भाग में करीब पौने दो किलोमीटर लंबी और 700 फीट चौड़ी अतिरिक्त जमीन चिह्नित कर ली गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग 

एडीएम संजीव चौधरी ने इसको लेकर बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी, निर्माण और विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा. विस्तारित रनवे छोटे विमानों की उड़ानों के लिए उपयुक्त होगा, जिससे कोसी क्षेत्र के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा. इस परियोजना की मदद से कोसी क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में मदद मिलेगी. हवाई सेवा शुरू होने के बाद व्यापार, पर्यटन और अन्य गतिविधियों में तेजी आएगी. कोसी क्षेत्र के लोग वर्षों से इस सुविधा की मांग कर रहे थे.

ALSO READ: Bihar News: तेजस्वी यादव के 8वें चरण की संवाद यात्रा का शेड्यूल जारी, इन जिलों का करेंगे दौरा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन