ePaper

बिहार में बढ़ते अपराध पर लगे रोक

Updated at : 30 Aug 2024 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बढ़ते अपराध पर लगे रोक

बिहार में बढ़ते अपराध पर लगे रोक

विज्ञापन

सीपीआई ने किया अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पतरघट. प्रखंड मुख्यालय के सामने शुक्रवार को सीपीआई के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद् सदस्य एवं सचिव मंडल भाकपा ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध पर रोक, पुलिस की कार्यशैली में सुधार, आम लोगों के जान माल की सुरक्षा, भूमिहीनों को वासगीत पर्चा, बसैरा 02 के तहत बसाये जाने की गारंटी, पर्चाधारियों को कब्जा दिलाना, मनरेगा के तहत एक वर्ष में 200 दिन काम और 600 रूपये दैनिक मजदूरी निर्धारित किए जाने, 60 वर्ष के वृद्धजनों को 5000 रुपया मासिक पेंशन देने, जमीन के दाखिल-खारिज एवं विकास कार्यों में लूट खसोट बंद करने सहित 12 सूत्री मांग उनकी पार्टी का एकमात्र मुख्य मांग में शामिल है. उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार को जनविरोधी सरकार बताया. उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाये जाने की अपील की. केदार राम की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को भवेश यादव, परमानंद ठाकुर, अजित सिंह, दीपनारायण यादव, धीरेंद्र राम, सत्यनारायण यादव, दिनेश राम, मनोहर साह, वीरेंद्र राम सहित अन्य ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन