ऑटो ने ई रिक्शा में मारी ठोकर, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ऑटो ने ई रिक्शा में मारी ठोकर, तीन जख्मी

ऑटो ने ई रिक्शा में मारी ठोकर, तीन जख्मी

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के रसलपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय मुरली के समीप एनएच 107 पर तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने एक ई रिक्शा में ठोकर मार दी. मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटो सिमरी बख्तियारपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था. वहीं उसी तरफ से एक ई रिक्शा भी धीरे-धीरे आ रहा था. इसी दौरान ऑटो ने अचानक ई रिक्शा में ठोकर मार दी. जिससे उस पर सवार चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गये. ग्रामीणों की मदद से जख्मियों को आनन-फानन में एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बनमा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व क्षतिग्रस्त रिक्शा एवं ऑटो को जब्त कर थाना ले गयी. वहीं घटना में ई रिक्शा चालक रसलपुर गांव के वार्ड नंबर 9 निवासी भोलन पोद्दार की हालत नाजुक बतायी जा रही है एवं रितेश पोद्दार की 8 वर्षीय पुत्री आरूषि कुमारी के भी हाथ में गहरी चोट आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन