स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए नहीं इस्तेमाल होगा ऑटो व ई रिक्शा

डीएम वैभव चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति व बाल परिवहन समिति की बैठक में पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी.
पूरी तरह है निषिद्ध, सख्ती से अनुपालन करें सुनिश्चित वीडियो कांफ्रेंसिंग से सड़क सुरक्षा समिति व बाल परिवहन समिति की बैठक आयोजित प्रतिनिधि, सहरसा डीएम वैभव चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति व बाल परिवहन समिति की बैठक में पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. साथ ही उपयुक्त दिशा निर्देश दिया गया. समीक्षा बैठक के दौरान पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुरूप स्कूली बच्चों के परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित स्कूलों में बाल परिवहन समिति के गठन की दिशा में की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी. परिवहन समिति के अध्यक्ष संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक होंगे व विहित प्रावधानों के अनुसार अन्य सदस्य होंगे. समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार होगी. आवागमन के लिए प्रयुक्त किये जाने वाला वाहन सुनहरे पीले रंग का होगा. अन्य रंगों के लिए सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा. वाहन लीज या किराया पर लिया गया हो तो वाहन के पीछे ऑन स्कूल ड्यूटी प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा. प्रयुक्त होने वाले वाहन की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. सभी स्कूल वाहनों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, जीपीएस, पैनिक बटन व सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा. सीसीटीवी फुटेज स्कूल प्रबंधन को साठ दिनों तक संरक्षित करना होगा. शारीरिक रूप से असमर्थ दिव्यांग छात्रों के लिए ऐसी सुविधा सुनिश्चित करना होगा, जिससे उन्हें वाहन में चढ़ने, उतरने में परेशानी ना हो. स्कूली बच्चों के परिवहन में संलग्न वाहन अन्य सभी प्रकार के वाहनों का पंजीकरण व्यावसायिक यात्री वाहन के रूप में होगा व सक्षम प्राधिकार से परमिट प्राप्त करना अनिवार्य होगा. बैठक में निदेशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि स्कूली बच्चों, छात्रों के परिवहन के लिए ऑटो, ई रिक्शा पूरी तरह निषिद्ध है. जिसके सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही सभी संबंधित अभिभावक से वर्णित निर्देश के अनुपालन में सहयोग की अपील की गयी. अनुपालन में शिथिलता, लापरवाही की स्थिति में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. जिला सड़क सुरक्षा समिति समीक्षा क्रम में सभी संबंधित तकनीकी विभागों को सड़कों के समुचित संधारण व गड्ढों को भरने का आदेश दिया गया. डीटीओ को अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व संग्रहण व हेलमेट चेकिंग अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान डीटीओ संजीव कुमार मौजूद थे. जबकि अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया. फोटो – सहरसा 02 – बैठक में भाग लेते डीएम व अन्य. ……………………….. वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, दिया दिशा निर्देश सहरसा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को विभिन्न विभागों कृषि विभाग, पशु व मत्स्य संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग, खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, गन्ना उद्योग विभाग व जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिलावार विभागों समीक्षा के क्रम में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक के अवसर पर डीएम वैभव चौधरी, डीडीसी संजय कुमार निराला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




