परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट

सदर थाना क्षेत्र के नरियार लतहा चौक
सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के नरियार लतहा चौक पर मैट्रिक की परीक्षा देकर घर जाने के दौरान छात्र से नामजद आरोपित द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है. पीडित वनगांव थाना क्षेत्र के वलहा डीह वार्ड चार निवासी बुचनी देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. दिए आवेदन में पीडित ने कहा कि बेटा संजीत कुमार मैट्रिक का परीक्षा देकर घर वापस आ रहा था कि नरियार लतहा चौक के पास गांव के आरोपित दिलखुश कुमार व रौशन कुमार मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पीडिता ने आरोप लगाया कि गांव के रवि साह से पुराना विवाद चल रहा है. रवि साह के कहने पर आरोपित द्वारा मारपीट किया गया. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है. फ्लैक्स क्षतिग्रस्त करने को लेकर दर्ज कराया मामला सहरसा. सर्किट हाउस, समाहरणालय व आयुक्त कार्यालय गेट के पास अज्ञात लोगों द्वारा लगे होर्डिंग का फ्लैक्स क्षतिग्रस्त करने को लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. बाइक चोरी का मामला दर्ज सहरसा. सौरबाजार थाना क्षेत्र के इटहरा रामपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बाइक चोरी को लेकर सदर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है. पीडित ने बताया कि धर्मशाला रोड स्थित जड़ी बूटी के दुकान के सामने बाइक लगा कर दुकानदारी कर रहा था. इसी बीच चोरों द्वारा स्पलेंडर प्रो बाइक चोरी कर लिया गया. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










