निगम की जेसीबी पहुंचते ही लोगों ने तत्काल हटाया अतिक्रमण

निगम की जेसीबी पहुंचते ही लोगों ने तत्काल हटाया अतिक्रमण
सहरसा . नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर दिये गये समय सीमा को देखते गुरुवार को सडक पर अतिक्रमण कर आईडी सिंह चौक नया बाजार में व्यवसाय करने वाले लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते देखे गये. नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने यहां के व्यवसायियों को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिया था. समय सीमा पूरा होते ही नगर निगम की जेसीबी जैसे ही आईडी सिंह चौक नया बजार पहुंची लोग तत्काल अपना अतिक्रमण खाली करने लगे. सड़क से अतिक्रमण हटने से सड़क चौडी दिखने लगी है. स्थानीय लोगों ने निगम की कार्रवाई की प्रशंसा करते अन्य जगहों से भी अतिक्रमण हटाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










