भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त व वीडियोग्राफी की हो व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त व वीडियोग्राफी की हो व्यवस्था

प्रखंड क्षेत्र के कोपा पंचायत स्थित पालरही के अंजार आलम के आवास पर मंगलवार को काशनगर थाना पुलिस द्वारा ईद-उल-फित्र पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में उठी मांग

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के कोपा पंचायत स्थित पालरही के अंजार आलम के आवास पर मंगलवार को काशनगर थाना पुलिस द्वारा ईद-उल-फित्र पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार द्वारा की गयी. जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गणमान्यों ने हिस्सा लिया. इस दौरान प्रशासन ने नमाज स्थलों की सुरक्षा, साफ-सफाई, निर्बाध बिजली और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त और वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने की अपील की गयी. मौके पर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अफवाह या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, बाजार क्षेत्रों में भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू करने करने की बात बताते हुए सभी समुदायों से मिलकर त्योहार मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी. मौके पर दिलशाद अहमद, मो रियाज, मो मुस्तफा, शमशाद आलम, मो निजाम, समीर हाफिजी समैत अन्य कई गणमान्य मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन