आंबेडकर आवासीय विद्यालय अमरपुर में 720 बेड के छात्रावास को दी गयी स्वीकृति

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 28 Jan 2026 6:38 PM

विज्ञापन

मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग लखेंद्र कुमार रोशन ने बुधवार को परिसदन में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की.

विज्ञापन

एससी एसटी मंत्री ने की प्रेसवार्ता, एक सौ दिनों के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहा विभाग : मंत्री सहरसा. मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग लखेंद्र कुमार रोशन ने बुधवार को परिसदन में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की. उन्होंने कहा कि वे प्रमंडल स्तर पर विभागीय समीक्षा बैठक को लेकर आज विभागीय योजनाओं की वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की है. साथ ही योजनाओं के संचालन की स्थिति का जायजा लेते निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि विभाग एक सौ दिनों के विकास के प्लानिंग के तहत कार्य कर रहा है. इससे योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के लोगों को मिल सके. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है. साथ ही मुख्यमंत्री ने एक करोड़ लोगों को नौकरी व रोजगार से जोड़ने की घोषणा की है. जिसके अनुरूप उन्होंने भी अपने विभाग में अधिकारियों को रिक्तियां भेजने का निर्देश दिया है. इससे विभाग स्तर पर भी नियुक्ति हो सके. उन्होंने कहा कि डीएम, एसपी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग के तहत चल रहे योजनाओं के कार्यों को तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि आंबेडकर आवासीय छात्रावास अमरपुर में बच्चों की मांग पर 720 बेड का आवासीय भवन बनाने की स्वीकृति दे दी गयी है. वहीं आंबेडकर छात्रावास वीर कुंवर सिंह चौक जहां 75 आवासीय सीट उपलब्ध हैं, में कैपेसिटी बढ़ाने की भी मांग बच्चों द्वारा की गयी. बच्चों की मांग को देखते हुए एक सौ सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है. अब वहां करीब दो सौ बच्चे आवासित हो सकेंगे. पूरे प्रमंडल के अंदर मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत बस के पेंडिंग को समाप्त करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही आवश्यकता अनुसार आवासीय भूमि आवंटन का भी निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान एससी-एसटी एक्ट मामले में कई केस पेंडिंग पाये गये. इसे लेकर 15 दिनों के अंदर केस के डिस्पोजल का निर्देश दिया है. इससे पीड़ितों को अनुदान का लाभ मिल सके. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, राजीव रंजन साह, कुमार अमर ज्योति सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन