रामनगरा घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Updated:
विज्ञापन
रामनगरा घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

रामनगरा घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी,सांसद दिनेशचंद्र यादव को दिया धन्यवाद सौरबाजार. कांप पूर्वी पंचायत के बीचों-बीच बहने वाली सरयू नदी के रामनगरा घाट पर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती नजर आ रही है. इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. स्थानीय सांसद दिनेशचंद्र यादव की पहल पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने की सूचना के बाद जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने एकजुट होकर रामनगरा घाट पर खुशी जाहिर की. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति की जानकारी जदयू नेता अमर यादव द्वारा दी गयी. उन्होंने कहा कि यह पुल ग्रामीणों के लिए विकास की नयी राह खोलेगा. अब लोगों को प्रखंड कार्यालय या अन्य कार्यों के लिए पतरघट होकर 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. ग्रामीणों ने बताया कि पुल के अभाव में न सिर्फ दैनिक आवागमन में कठिनाई होती थी, बल्कि बेटियों के विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में भी दिक्कतें आती थी. इस घाट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे पुल निर्माण की मांग समय-समय पर जोर पकड़ती रही. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार, श्यामानंद कुमार, पदम पंकज, डॉ पन्ना कुमार, उमाकांत मालाकार, सूरज भगत, दीपक कुमार, रमेश यादव, राजेंद्र यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, राजदीप यादव, योगेंद्र शर्मा, सुभाष बढ़ई, पृथ्वीचंद्र यादव, कुणाल कुमार यादव, लालो यादव, सुरेश यादव सहित एक दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों ने रामनगरा घाट पहुंचकर इस उपलब्धि के लिए सांसद का आभार जताया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन