मारपीट को लेकर दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
मारपीट को लेकर दिया आवेदन

मारपीट को लेकर दिया आवेदन

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के दिघिया वार्ड नंबर 3 निवासी मो अरमान ने अपने ही गांव के नामित युवक के खिलाफ मारपीट करने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे गांव स्थित किराना दुकान पर सामान खरीद रहे थे. तभी उनके ग्रामीण मो मुर्शीद, मो खुर्शीद, मो आलम सहित अन्य युवक ने उन्हें घेरकर मारपीट की और लूटपाट मचाया है. आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. मारपीट व लूटपाट का आरोप सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा रजवाड़ा टोला निवासी जगदीश यादव के पुत्र टुनटुन यादव ने अपने ही दो ग्रामीण के खिलाफ 5 सौ रुपया मांगने एवं नहीं देने पर मारपीट करने और लूटपाट मचाने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे बाइक से घर जा रहे थे. तभी ग्रामीण दिलीप यादव और रामप्रसाद यादव ने उन्हें रोका एवं उनसे 5 सौ रुपए की मांग की. नहीं देने पर उक्त ने उनके साथ मारपीट करते लूटपाट मचायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन